6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर

मुंबई टी-20 लीग में Arjun Tendulkar ने अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीत लिया, अर्जुन ने अपने परफॉर्मेंस से इस बात को एक बार फिर सही साबित कर दिया है कि मेबहन करने वालों की कभी हार नहीं होती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Arjun Tendulkar Batting video: मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर का करिश्मा

Arjun Tendulkar: मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने धमाका कर महफिल लूट ली है. सचिन के बेटे अर्जुन ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया. अर्जुन ने मुंबई लीग में ARCS अंधेरी की ओर से खेलते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें एक ओवर मेडन डालते हुए 11 रन  देकर 3 विकेट लिए. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए धमाका किया और 34 गेंद पर 64 रन नाबाद पारी खेली, अपनी पारी मे अर्जुन ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अर्जुन ने 194.12 के स्टाइक रेट के साथ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. अर्जुन के परफॉर्मेंस के बाद क्रिकेट के फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और अर्जुन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. लोगों का मानना है कि ईमानदारी से मेहनत करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है, जैसा आज अर्जुन को मिला है. कई फैन्स का अब मानना है कि सचिन के बेटे अर्जुन का समय आ गया है. 

Advertisement

मुंबई T-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी योग्यता को साबित करके सबको करारा जवाब दिया है. बता दें कि आईपीएल 2026 में अर्जुन को केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन अपने उस इकलौते मैच में अर्जुन ने  4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. 

मैं खुद को ऑलराउंडर ही मानता हूं

मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद अर्जुन ने कहा, "ऐसा परफॉर्मेंस करना किसको पंसद नहीं है. टीम के लिए परफॉर्मेंस करना हमेशा अच्छा होता है. मैंने अच्छी जगह गेंद डाली और विकेट मिल गया. मैं बस अच्छी एरिया में गेंद डालने की कोशिश करता हूं, विकेट मिला तो बढ़िया है. मैं रन रोकने के बारे में भी सोचता हूं".

Advertisement

अर्जुन ने मैच के बाद बताया कि "मैं खुद को ऑलराउंडर ही मानता हूं, मैं किसी भी बल्लेबाजी ऑर्डर पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं, टीम मुझे जिस ऑर्डर पर बैटिंग करने बोलेगी मैं करुंगा". 

सचिन ने बेटे की तारीफ की थी

लगातार बेंच पर बैठने के बाद अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग मैच में खेलने का मौका मिला था. उस मैच में शानदार गेंदबाजी कर अर्जुन ने अपने पिता सचिन को प्रभावित कर दिया था. सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बेटे के लिए भावुक संदेश लिखा था, तेंदुलकर ने लिखा, क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी और आज तुमने इन दोनों को ही बहुत खूबसूरती से संभाला. हमेशा जमीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो."

Featured Video Of The Day
एक्शन में Suvendu Adhikari! बंगाल में अवैध मदरसों पर होगा एक्शन?
Topics mentioned in this article