Anaya Bangar Net Worth: पहले पहचान की लड़ाई, अब क्रिकेट में वापसी, कितनी है अनाया बांगर की नेटवर्थ?

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया ने कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है और मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट के लिए भी उनकी पात्रता कुछ शर्तों के साथ तय की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Anaya Bangar
Insta/Anaya Bangar

Anaya Bangar Net Worth:  पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर क्रिकेट में वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कम्युनिटी क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है और मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट के लिए भी उनकी पात्रता कुछ शर्तों के साथ तय की गई है. इस खबर के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर की, लेकिन क्रिकेट से जुड़ी इस बड़ी खबर के बीच उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

Photo Credit: Insta/Anaya Bangar

अनाया की मासिक कमाई करीब 60 हजार रुपये बताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आय का संबंध सोशल मीडिया, ब्रांड कोलैबोरेशन और डिजाइन से जुड़े काम से है. अनाया अपने सोशल मीडिया पर स्किन केयर, फ़ैशन, ब्यूटी, स्पोर्ट्स से जुड़े टिप्स भी शेयर करती हैं.

अनाया बांगर की नेटवर्थ कितनी है?

अनाया बांगर की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है. हालांकि, नेटवर्थ ट्रैक करने वाली कई रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी अनाया के लिए सिर्फ मैदान पर वापसी का रास्ता नहीं है, बल्कि उनके क्रिकेट करियर के लिए एक नया मौका भी है. अगर वह आगे एलीट क्रिकेट में जगह बनाती हैं और किसी WBBL फ्रेंचाइजी तक पहुंचती हैं, तो उनकी पेशेवर क्रिकेट से होने वाली कमाई का स्तर भी बदल सकता है.

Photo Credit: Insta/Anaya Bangar


कौन हैं अनाया बांगर?

अनाया बांगर ने पहले मुंबई की यूथ डिवीजन में टॉप-ऑर्डर बैटर और ऑल-राउंडर के तौर पर ट्रेनिंग ली और मैच खेला. इस दौरान उन्होंने भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सरफराज खान जैसे जाने-माने खिलाड़ियों के साथ भी खेला. इसके बाद अनाया यू.के. चली गईं, जहां उन्होंने लोकल क्रिकेट क्लबों के साथ खेलना और ट्रेनिंग जारी रखी. वह अक्सर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्रापम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

Advertisement

'क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हूं'

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनाया ने कहा, 'ये मेरे लिए एक खास दिन है, क्योंकि कई वर्षों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद, मैं आखिरकार उस खेल में वापसी के रास्ते के बारे में बात कर सकती हूं जो मेरी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा रहा है. मैं मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के मकसद से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हूं. यह कोई अपने-आप होने वाली या अनौपचारिक प्रक्रिया नहीं थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खेलों में निष्पक्षता, ईमानदारी और सभी को शामिल करने के बीच संतुलन बनाने के लिए एक पॉलिसी बनाई है, और मेरे मामले पर उसी फ्रेमवर्क के तहत विचार किया गया है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेरी परिस्थितियों से जुड़ी कई तरह की जानकारियों पर विचार किया, जिसमें मेरी मेडिकल और सर्जिकल हिस्ट्री, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर, मेरी क्रिकेटिंग बैकग्राउंड और खेलने के फुटेज, और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ की गई साइंटिफिक और एथलेटिक परफॉर्मेंस टेस्टिंग शामिल हैं. मैं उस प्रक्रिया की बारीकी की तारीफ करती हूं क्योंकि यह जरूरी था कि इसका आकलन किसी स्थापित स्पोर्टिंग फ्रेमवर्क के जरिए किया जाए, न कि यह सिर्फ लोगों की राय का मामला बनकर रह जाए.'

पात्रता का मतलब चयन नहीं है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया (पूर्व में आर्यन) ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एचआरटी) और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के जरिए एक पुरुष से महिला के रूप में अपनी पहचान को अपनाया है. उन्होंने कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि पात्रता का मतलब चयन नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे एक रास्ता दिखाया है, जिसका मतलब यह नहीं है कि मुझे टीम में जगह मिल गई है. मुझे अभी भी ट्रेनिंग करनी है, मुकाबला करना है, अच्छा प्रदर्शन करना है और वह मौका हासिल करना है, और मैं ऐसा ही चाहती हूं.'

ट्रांसजेंडर एथलीटों के लिए क्या हैं ग्लोबल नियम?

2023 में क्रिकेट की ग्लोबल संस्था, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक सख़्त पॉलिसी लागू की. इसके तहत, ऐसे किसी भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ी को महिलाओं के मैच में खेलने से रोक दिया गया, जो पुरुष प्यूबर्टी से गुजर चुके हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों को टेस्टोस्टेरोन लेवल का पता लगाने के लिए सख़्त टेस्टिंग पास करने के बाद घरेलू स्तर पर खेलने की इजाज़त है.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-  Asian Games: नीरज चोपड़ा से मनु भाकर तक, एशियाई खेलों के लिए भारत के 492 खिलाड़ियों को मंजूरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 12 हेलीकॉप्टरों की मदद से चल रहा राहत अभियान, 16 लोगों की मौत

Topics mentioned in this article
Cricket