Ananya Birla, Aryaman Birla Reaction viral: आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान संभालने के बाद अरबपति कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला टीम की नई सेंसेशन बनकर सामने आई हैं। अपने भाई आर्यमन बिड़ला के साथ मिलकर अनन्या बिड़ला ने आरसीबी के पहले मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. ऐसे में जब आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया तो आर्यमन बिड़ला और अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल हुआ. दोनों आरसीबी की जीत के बाद काफी खुश नजर आए. बता दें कि मैच के दौरान कैमरामैन का फोकस लगातार दर्शक दीर्घा में बैठी अनन्या बिड़ला पर जा रहा था. ऐसे में जैसे ही RCB ने रिकॉर्ड चेज कर मैच को जीता तो अनन्या और आर्यमन अपनी सीटों पर से खड़े हो गए और चेहरे पर मुस्कान लिए ताली बजाते हुए नजर आए. अनन्या ने अपने सोशल मीडिया इंस्टा पर जीत के बाद रिएक्ट भी किया.
ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
कोहली की शानदार पारी
कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार लय में दिखाई दिए. फिल साल्ट के महज 8 रन बनाकर आउट होने के बाद उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला. कोहली-पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. पडिक्कल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 234 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 4 छक्के लगाए.
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की शानदार पारी खेली. रजत ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जबकि टिम डेविड ने 10 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए. एसआरएच की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन बनाए. आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले जैकब डफी ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने भी तीन विकेट निकाले. मैच में कोहली ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.














