सौरव गांगुली, धोनी, रोहित नहीं तो कौन है टेस्ट का भारतीय महानतम कप्तान? अंबाती रायडू का जवाब हैरान कर देगा

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने विराट कोहली को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का अब तक का महानतम कप्तान बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंबाती रायडू ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट के महानतम कप्तान का चुनाव किया

अगर आपसे पूछा जाए कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है? तो आपका सिर घूम जाएगा. क्योंकि आपके दिमाग में कई नाम चलने लगेंगे. आप कभी सौरव गांगुली की करिश्माई कप्तानी को याद करेंगे तो कभी आपके जेहन में धोनी के सूझबूझ भरे निर्णय आएंगे. यहीं नहीं कोहली की आक्रामक निर्णय भी आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे. अंत में आप एक खिलाड़ी के ऊपर नहीं टीक पाएंगे. ये परेशानी आपके साथ ही नहीं है. लगभग हर किसी के साथ है. मगर देश का एक ऐसा दिग्गज भी है जिसके दिमाग में यह साफ है कि भारत के टेस्ट इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है. यह दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) हैं. रायडू के सामने देश के लगभग सभी बड़े कप्तानों का नाम रखा गया. जहां अंत में विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम पर उन्होंने अपनी सहमति जताई. रायडू का मानना है कि कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तान हैं. 

अंबाती रायडू ने भारत के महानतम टेस्ट कप्तान का चुनाव किया

सौरव गांगुली vs सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs राहुल द्रविड़ - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs अनिल कुंबले - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs रोहित शर्मा - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs एमएस धोनी - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs अजिंक्य रहाणे - सौरव गांगुली
सौरव गांगुली vs विराट कोहली - विराट कोहली

विराट कोहली ने कप्तानी में गाड़ा था झंडा

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने रेड बॉल क्रिकेट में कुल 68 मैच खेले. जहां ब्लू टीम को 40 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि महज 17 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. 'किंग' कोहली की देख रेख में टीम का जीत प्रतिशत 58.82 रहा. यहीं नहीं उनकी अगुवाई में भारती टीम लगातार 5 सालों तक (2016 से लेकर 2021) तक आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनी रही. उनकी देखरेख में भारती टीम को घरेलू मैदान पर कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा. यहीं सब मुख्य वजहें कि कोहली को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान माना जाता है. 

यह भी पढ़ें- 'बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे', जब कोहली ने वैभव के कंधे पर रखा हाथ, तो क्या हुई बातचीत? सुने सूर्यवंशी की जुबानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
खान सर पर एक और मुसीबत! सील होगा कोचिंग सेंटर? | Khan Sir News
Topics mentioned in this article