Abhishek Sharma, IND vs ENG : इंग्लैंड के खिला पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. अभिषेक ने जैसे ही 13 रन बनाए वैसे ही भारत का यह बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने में सफल हो गया, ऐसा कर अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेंद खेलने के हिसाब से अभिषेक शर्मा अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.. इसके साथ-साथ अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. अभिषेक गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. मैच में अभिषेक 24 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने केवल 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था.
अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में 843 गेंद खेलकर कुल 1500 रन पूरे किए थे. वहीं, अब 785 गेंदों में में अभिषेक ने 1500 रन अपने करियर में पूरे कर लिए हैं. हालांकि, पारी के हिसाब से यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से चार बल्लेबाजों- विराट कोहली, बाबर आजम, एरोन फिंच और केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 39 पारियों में यह कारनामा किया था.
T20I में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य टीमें)
- 785 - अभिषेक शर्मा
- 789 - एविन लुईस
- 871 - फिन एलन
- 931 - टिम डेविड
- 963 - कॉलिन मुनरो
- 1007 - सूर्यकुमार यादव
अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 'द रिवरसाइड ग्राउंड' में खेला गया जो बारिश के कारण रद्द हो गया, बता दें कि बारिश से बाधित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे जिसके बाद बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. इंगलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और आखिर में मैच को रद्द घोषित कर दिया गया बता दें कि मैच में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 68 रन पारी खेली थी.
इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है. कप्तान के तौर पर यह मेरी दूसरी सीरीज है. मैं बहुत उत्साहित हूं. विकेट पर काफी अच्छी घास है। अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह कैसा खेलेगा, लेकिन पक्का इरादा बहुत मजबूत होगा.तीन स्पिनर्स के साथ जा रहा हूं। अक्षर एक ऑल-राउंडर है, और दो तेज गेंदबाज हैं।. आयरलैंड सीरीज अब इतिहास बन चुकी है. ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक है और सकारात्मक है."
भारतीय प्लेइंग 11
भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड