IPL 2025 में कुल कितने लगे थे शतक, किस बल्लेबाज की आतिशी पारी ने जीत लिया आपका दिल?

आईपीएल का आगाज साल 2008 में हुआ था. तब से अबतक यहां बल्लेबाजों की तरफ से कुल 110 शतकीय पारियां देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Abhishek Sharma And Travis Head

आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने को है और दुनिया भर के दर्शकों ने अपनी टीम बना ली है. वर्ल्ड कप फुटबॉल की तरह सभी टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीमों पर दांव लगाने लगे हैं. पिछले सीजन 74 मैचों में नौ शतकीय पारियां देखने को मिलीं- सब एक से बढ़कर एक. वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा से लेकर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शतकीय पारियों ने दर्शकों को दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दीं थी. पिछले सीजन लगे नौ शतकों की यादें फिर से ताजा हो गई हैं. आपको इनमें से किस नवरत्न का शतक सबसे धमाकेदार लगा?

अभिषेक शर्मा ने जड़ा 40 गेंदों पर शतक

पिछले सीजन अभिषेक शर्मा की तूती बोलती रही. उन्होंने हैदराबाद के लिए सिर्फ 40 गेंदों पर शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीता. पिछले सीजन उनकी शतकीय पारी ही आईपीएल की सबसे बड़ी पारी भी बनी. उन्होंने पंजाब के खिलाफ 141 रन बनाकर अपना दबदबा दिखाया. पिछले सीजन अभिषेक शर्मा ने 194 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्द्धशतकों के सहारे 439 रन बनाए.   

वैभव सूर्यवंशी ने जमाया 35 गेंदों पर शतक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछले साल आईपीएल का प्लैटफॉर्म बेहद कमाल का साबित हुआ. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कहते हैं, 'आप देखिए, एक ही सीजन में पहले आईपीएल और फिर अंडर-19 और दूसरे घरेलू मैचों ने वैभव सूर्यवंशी को कहां से कहां पहुंचा दिया है. उनका करियर कितना शानदार हो सकता है.'

वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्का लगाकर की और फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास कायम कर दिया. गुजरात के खिलाफ जयपुर में लगाया गया वैभव का ये शतक किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में लगाया गया सबसे तेज शतक बन गया. 

Advertisement

प्रियांश आर्या और ईशान किशन के क्लास शतक

दिल्ली के बांये हाथ के ओपनर ने पिछले सीजन पंजाब टीम के लिए खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 42 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. कई जानकारों ने इसे आईपीएल की अबतक की बेस्ट शतकीय पारी तक कह डाला. अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 24 साल के प्रियांश आर्या ने कई क्लासिक शॉट्स लगाकर शतक जमाया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस से वाहवाही लूट ली. 

बिहार के लाल और झरखंड के कप्तान ईशान किशन के लिए तो घरेलू क्रिकेट समेत पिछले सीजन का आईपीएल जीवनदायी साबित हुआ. पिछले सीजन ईशान ने 152 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और एक अर्द्धशतक के सहारे 354 रन बनाये. ईशान ने पिछले सीजन राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली. वर्ल्ड चैंपियन ईशान से इस सीजन वैसी ही कुछ बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी. 

Advertisement

IPL 2025 के नवरत्न, नौ शतकवीर

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और प्रियांश आर्या के अलावा भी दूसरे शतकवीरों ने आईपीएल की रौनक को फीका नहीं पड़ने दिया. 

सनराइजर्स हैदराबाद- SRH के हेनरिक क्लासेन ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स-KKR  के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों पर IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जमा दिया. यह क्लासेन का IPL में कुल दूसरा शतक साबित हुआ. 

केएल राहुल ने दिल्ली के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ नाबाद 112 रनों की पारी खेली तो साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए खेलते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाये. दिल्ली में खेले गए उसी मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की पारी खेली और गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हरा दिया.

पिछले ही सीजन मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए खेलते हुए 64 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली जबकि कप्ताम ऋषभ पंत ने लखनऊ के लिए बैंगलोर के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए. 

IPL में किस सीजन लगे सबसे ज्यादा शतक

2008 से शुरू होकर IPL 2025 तक कुल 110 शतकीय पारियां खेली गई हैं. इनमें खासकर 2023 और 2024 में बल्लेबाज़ों ने शतकों की बहार ला दी. 2024 में सबसे ज्यादा 14 और 2023 में टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने कुल 12 शतक जड़े. पिछले सीजन 2025 में अभिषेक शर्मा समेत कुल नौ शतकीय पारियों ने फैंस का दिल जीत लिया. 

Advertisement

साल - शतकों की संख्या

2008 - 6
2009 – 2
2010 – 4 
2011 – 6
2012 – 6
2013 – 4
2014 - 3
2015 – 4
2016 – 7
2017 – 5
2018 – 5
2019 – 6
2020 – 5
2021 – 4
2022 – 8
2023 – 12
2024 – 14
2025 -  9

यह भी पढ़ें- सगाई के सवाल पर क्यों लड़खड़ाने लगे पृथ्वी शॉ? IPL की तैयारी पर कही 100% वाली बात

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder News: तेल-गैस नहीं अफवाह का संकट? ईरान जंग में पाक बनने चला 'दलाल'
Topics mentioned in this article