- भारत ने तीसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीत हासिल की, जिसमें अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- अभिषेक शर्मा T20I में तीन बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
- उन्होंने 163 पारियों में टी-20 में 300 छक्के पूरे कर सबसे तेज यह रिकॉर्ड अपने नाम किया
Abhishek Sharma record: भारत ने तीसरे टी-20 मैच को 7 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और केवल 18 गेंद पर 35 रन की पारी खेली और भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी. अपनी पारी में अभिषेक ने पहली गेंद पर छक्का लगाया. ऐसा कर अभिषेक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में तीन दफा पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने भारत के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर अभिषेक ने यकीनन विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है.
T20I मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ पारी (0.1)
- रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद (2021)
- यशस्वी जयसवाल बनाम सिकंदर रज़ा (2024)
- संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर (2025)
- अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली (2025)
- अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी (2025)
- अभिषेक शर्माबनाम लुंगी एनगिडी (2025)*
सबसे तेज 300 छक्के लगाने वाले भारतीय बने अभिषेक शर्मा
इसके अलावा वर्ल्ड नंबर 1 T20I बैटर अभिषेक शर्मा ने रविवार (14 दिसंबर) को T20 में 300 छक्के लगाने के लिए सबसे कम पारियां खेलने वाले भारतीय बैटर बनकर इतिहास रच दिया. अभिषेक को तीसरे भारत-साउथ अफ्रीका T20I में T20 में 300 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की ज़रूरत थी, पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ओटनील बार्टमैन को छक्का मारकर खेल के 20-ओवर फॉर्मेट में अपने छक्कों की संख्या 300 तक पहुंचा दी. अभिषेक को T20 में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी करने के लिए सिर्फ़ 163 पारियों की ज़रूरत पड़ी.
Photo Credit: @sujeetsuman1991X
उनसे पहले T20 में सबसे तेज़ी से 300 छक्के लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. केएल राहुल ने 205वीं T20 पारी में अपना 300वां छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने 251वें T20 मैच में अपना 300वां छक्का पूरा किया था.
अभिषेक ने रन चेज़ की पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को छक्का मारकर अपना और भारत का खाता खोला था , और मैच का उनका दूसरा छक्का मार्को जेनसेन के फेंके दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आया. बता दें कि T20 में 300 छक्कों में से अभिषेक ने 2025 में ही 107 छक्के लगाए हैं.
अभिषेक ने 2025 में अब तक 40 T20 मैचों में कुल 1568 रन बनाए हैं. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो T20I मैचों में कम से कम 47 रन बना लेते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से सबसे ज़्यादा T20 रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.














