IND vs SA: अभिषेक शर्मा से हो गई गलती, T20 इंटरनेशनल में 'अनूठा' शतक लगाने से चूके, रह गए बस इतना दूर

Abhishek Sharma Missed Record in T20I IND vs SA: अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma Miss Hundred Boundry in T20I IND vs SA

Abhishek Sharma Miss Record T20I IND vs SA 1st T20I: भारत ने कटक में पहले T20I में SA को 101 रन से हराया; 5 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली. इस दौरान टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में एक खास शतक लगाने से चूक गए, अभिषेक अपनी पारी के दौरान 17 रन ही बना सके, इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और एक छक्के आये, अपनी पारी में अभिषेक अगर 2 और चौके लगा लेते तो वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 चौके पूरे कर लेते और ये उनके लिए एक खास उपलब्धि होती.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 1 रन बनाने के साथ ही टी20 में एक कैलेंडर ईयर में 1500 रन पूरा कर लिया और पारी के दौरान 5 रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव को पछाड़ कर ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली है. आपको बता दें की अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था और अब वो 37 पारी में 42 की औसत से 1500 रन का आंकड़ा छू चुके हैं.

वैसे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने की बात करें तो वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने साल 2024 में 40.89 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2,331 रन बनाये थे.

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. साउथ अफ्रीकी टीम 4 सीमर्स के साथ उतरी है. वहीं, हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका नहीं मिल सका है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | महायुद्ध का 34वां दिन... Trump का ऐलान नहीं थमेगा संग्राम! | Israel Iran War