'मैं उसकी जगह पर रहा हूूं', अभिषेक शर्मा के फेल होने पर वीरेंद्र सहवाग ने किया रिएक्ट, बताई असली वजह

Abhishek Sharma gets priceless advice from Virender Sehwag: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है. अभिषेक ने 3 मैच खेले हैं और वह तीनों में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Sharma gets priceless advice from Virender Sehwag

Sehwag on Abhishek: अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अभी तक जो तीन मैच खेले हैं उनमें वह खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह शुरू में ही आउट हो गए हैं. अब अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी स्टाइल पर भी सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्ट किया है. सहवाग ने अभिषेक शर्मा पर कमेंट की है जो अब सुर्खियां बन गई है. सहवाग ने माना है कि अभिषेक जल्द ही फॉर्म में वापसी करने में सफल रहेंगे. 

सहवाग ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा, "यह एक ऐसी बॉल थी जिसे हिट करना था लेकिन वह चूक गया. मैं उसकी जगह पर रहा हूं,  2-3 ज़ीरो बनाए हैं, लेकिन वापसी करना उतना मुश्किल नहीं है क्योंकि यह सिर्फ़ माइंडसेट की बात है. यह शॉट सिलेक्शन की बात है,उससे उम्मीद है कि वह तुरंत स्कोर करे, और वह गलती कर सकता है.  लेकिन जब वह रन नहीं बना रहा हो तो उसे कुछ बॉल खेलनी चाहिए, कुछ बॉल खेलने की कोशिश करनी चाहिए."

ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के  कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.  भारतीय टीम को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ना है. 22 फरवरी को दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी होती है या नहीं. 

सुपर 8 में भारत का शेड्यूल 

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका शाम 7 बजे – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • भारत बनाम ज़िम्बाब्वे शाम 7 बजे  – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे  – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
Featured Video Of The Day
US Iran Tension: बस भिड़ने ही वाले हैं America-Iran ! हफ्ते के अंत तक ईरान पर हमला करेंगे Trump?
Topics mentioned in this article