Few Upcoming World record form Rohit Sharma: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा.
- रोहित शर्मा दो छक्के लगाने में सफल रहे तो वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे
- रोहित शर्मा के नाम बतौर ओपनर वनडे में अब तक कुल 327 छक्के हैं जो क्रिस गेल के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत के रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा तो वहीं, पहले वनडे में रोहित शर्मा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. रोहित शर्मा यदि पहले वनडे में दो छक्के लगाने में सफल रहे तो बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय क्रिस गेल ने बतौर ओपनर वनडे में 328 छक्के लगाए हैं.वहीं, रोहित के नाम बतौर ओपनर वनडे में अबतक कुल 327 छक्के दर्ज है. इन रिकॉर्ड के अलावा रोहित के पास 13 और महारिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
ODI में 'सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बनने के लिए 𝟮 छक्के चाहिए
| बल्लेबाज | बतौर ओपनर सिक्स | पारी |
| क्रिस गेल | 328 | 274 |
| रोहित शर्मा | 327 | 190 |
| सनथ जयसूर्या | 263 | 382 |
| मार्टिन गप्टिन | 174 | 174 |
| सचिन तेंदुलकर | 167 | 340 |
- भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा सेंचुरी' का रिकॉर्ड बनाने के लिए 𝟭 सेंचुरी चाहिए.
- ODI फॉर्मेट में NZ के खिलाफ 'सबसे ज़्यादा छक्के' लगाने के लिए 𝟰 छक्के चाहिए
- इंटरनेशनल मैचों में SENA टीमों के खिलाफ 'सबसे ज़्यादा छक्के' लगाने के लिए 𝟱 छक्के लगाने की दरकार
- इंटरनेशनल क्रिकेट में NZ के खिलाफ 'सबसे ज़्यादा छक्के' लगाने के लिए 𝟳 छक्के चाहिए
- NZ के खिलाफ एक भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर' बनाने के लिए एक 50+ स्कोर चाहिए.
- - जीतने वाले मैचों में '100, 50+ स्कोर बनाने वाले अकेले ओपनर' बनने के लिए जीत के दौरान एक 50+ स्कोर चाहिए.
- बतौर ओपनर 16000 रन' पूरे करने के लिए 𝟲𝟳 रन की दरकार.
- एशिया में 6000 ODI रन' पूरे करने के लिए 𝟯𝟭 रन चाहिए
- SENA टीमों के खिलाफ 9000 रन बनाने वाले अकेले एशियाई ओपनर बनने के लिए 𝟭𝟯𝟬 रन चाहिए.
- जीतने वाले मैचों में बतौर ओपनर 'सबसे ज़्यादा रन' बनाने के लिए जीत के दौरान 𝟮𝟭𝟳 रन चाहिए.
- ODI फॉर्मेट में '7वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी' बनने के लिए 𝟮𝟮𝟰 रन चाहिए (इंजमाम, कैलिस को पीछे छोड़ देंगे)
- रोहित यदि आने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में 87 रन बना लेते तो वो अपने करियर में 14000 लिस्ट A रन पूरा करने में सफल हो जाएंगे. ऐसा करने वाले रोहित भारत के पांचवें 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसा होते ही रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद लिस्ट ए क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
- 328 छक्के लगाए हैं.वहीं, रोहित के नाम बतौर ओपनर वनडे में अबतक कुल 327 छक्के दर्ज है. इन रिकॉर्ड के अलावा रोहित के पास
Featured Video Of The Day
Owaisi on Hijab Woman PM: नफरत फैलाने वालों एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी देश की PM बनेगी: ओवैसी














