वेंकटेश से लेकर पथिराना तक, मिनी ऑक्शन से पहले ये टॉप 10 महंगे खिलाड़ी हुए रिलीज, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कई टीमों ने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है. जिसमें से सबसे मंहगे 10 खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Venkatesh Iyer
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी में सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की
  • वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में रिलीज किया जिनकी कीमत 23.75 करोड़ है
  • मथीशा पथिराना, आंद्रे रसेल और रवि बिश्नोई जैसे कई बड़े खिलाड़ी आगामी मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

10 Most Expensive Players Released Before IPL 2026: देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां शुरु हो गई हैं. इसी कड़ी में बीते कल (15 नवबंर 2025) सभी टीमों की तरफ से नियमों के मुताबिक आगामी मिनी ऑक्शन से पहले अपने सभी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई. जहां कई बड़े खिलाड़ियों को कई टीमों ने आगे जोड़े रखने का भी फैसला लिया. इसके अलावा पिछले काफी लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे कई धुरंधरों को रिलीज कर दिया है. आगामी मिनी ऑक्शन से पहले जिन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है. उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

IPL 2026 से पहले रिलीज किए गए 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

23.75 करोड़ - वेंकटेश अय्यर - कोलकाता नाइट राइडर्स

13 करोड़ - मथीशा पथिराना - चेन्नई सुपर किंग्स

12 करोड़ - आंद्रे रसेल - कोलकाता नाइट राइडर्स

11 करोड़ - रवि बिश्नोई - लखनऊ सुपर जायंट्स

9 करोड़ - जेक फ्रेजर-मैक्गर्क - दिल्ली कैपिटल्स

8.75 करोड़ - लियाम लिविंगस्टोन - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

8 करोड़ - आकाश दीप - लखनऊ सुपर जायंट्स

7.50 करोड़ - डेविड मिलर - लखनऊ सुपर जायंट्स

6.50 करोड़ - एनरिक नॉर्टजे - कोलकाता नाइट राइडर्स

6.25 करोड़ - डेवोन कॉनवे - चेन्नई सुपर किंग्स

मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों की पर्स

चेन्नई सुपर किंग्स - 43.40 करोड़ रूपये

मुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - 16.40 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स - 64.30 करोड़

सनराजइर्स हैदराबाद - 25.50 करोड़

गुजरात टाइटंस - 12.90 करोड़

राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स - 21.80 करोड़

लखनऊ सुपर जाइंट्स - 22.95 करोड़

पंजाब किंग्स - 11.50 करोड़

यह भी पढ़ें- BCCI ने शुभमन गिल के हेल्थ पर दिया अपडेट, जानें कोलकाता टेस्ट में अब खेलेंगे या नहीं

Featured Video Of The Day
Bihar Election Result 2025: Lalu परिवार में फूट, किडनी देने वाली बेटी फूट-फूटकर रोई | Tejashwi | RJD
Topics mentioned in this article