क्रिकेट में कभी-कभी चीजें लीक से हटकर मिलती हैं. यह कैच लेने का अंदाज हो सकता है या बल्लेबाज के आउट होने का तरीका भी. लेकिन केपटाउन में खेले जा रहे दश्क्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जश्न का एक नया ही अंदाज देखने को मिला. ऐसा अंदाज जो आपने पहले शायद ही देखा होगा. और दक्षिण अफ्रीकी मैथ्यू ब्रीत्ज़के यह देखते ही देखते वायरल हो गया. दोनों ही टीमों के बीच वर्तमान सीरीज बहुत ही जबर्दस्त अंदाज में खेली जा रही है क्योंकि WTC Final का टिकट दांव पर है. यह जश्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मारनस लबुशेन के आउट होने के देखने के बाद मिला. जैसे ही लबुशेन आउट हुए, वैसे ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. और इसमें भी मैथ्यू ब्रीत्ज़के की 10 फीट की साइड जंप देखने वाली और बहुत ही ज्यादा मनमोहक रही. एक खिलाड़ी साइड से तेजी से दौड़ता आया 10 फीट चौड़ी क्रिकेट पिच को एक ही जंप में पार कर गया. और जैसे ही यह तस्वीरें सोेशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस का दिल बाग-बाग हो हो गया.
इस जंप ने फैंस को बाग-बाग कर दिया. कमेंट पर इमोजी सब कुछकहने को काफी है
यह मैदान पर मेरे द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ चीज है
फैंस ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया है. वे इसे रिट्वीट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं
वैसे फैंस का एक नजरिया यह भी है
इस जश्न के चर्चे अब दूर-दूर तक हैं...
(खबर जारी है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं