टीएमसी ने फिरहाद हकीम चीफ व्हिप नियुक्त किया, जानें किसे बनाया नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, उपनेता और चीफ व्हिप के नामों का ऐलान कर दिया है. सोवनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि फिरहाद हकीम को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ममता बनर्जी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हिप के नाम घोषित किए
  • सोवनदेब चट्टोपाध्याय को तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है
  • नैना बंद्योपाध्याय और असीमा पात्रा को उपनेता प्रतिपक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हिप के नामों की घोषणा कर दी. फिरहाद हकीम को विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का चीफ व्हिप नियुक्त किया है. फिरहाद हकीम, जिन्हें ‘बॉबी' के नाम से भी जाना जाता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है. वह इस बार दक्षिण कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं.

ये भी पढ़ें : जिस शुभेंदु के नाम पर मुस्लिम रखते थे बेटों के नाम, वो कैसे बने हिंदुत्व के पोस्टर बॉय?

सोवनदेब बने नेता प्रतिपक्ष

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार रात बयान जारी कर चट्टोपाध्याय के नाम की घोषणा की. चट्टोपाध्याय वर्ष 2021 से 2026 तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल सरकार में कृषि मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. इससे पहले वह राज्य के बिजली मंत्री भी रह चुके हैं. पार्टी की ओर से जारी बयान में दो महिला विधायकों को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है. इनमें पहली हैं अभिनेत्री से नेता बनीं नैना बंद्योपाध्याय, जो उत्तर कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले का धनबाद कनेक्शन, देर रात जांच करने पहुंची बंगाल SIT, क्या मिला?

Advertisement

महिला चेहरों को अहम जिम्मेदारी

नैना बंद्योपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ लोकसभा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की पत्नी भी हैं. दूसरी उपनेता प्रतिपक्ष असीमा पात्रा को बनाया गया है, जो हुगली जिले की धनियाखली विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहीं, पार्टी ने फिरहाद हकीम को विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का चीफ व्हिप नियुक्त किया है. फिरहाद हकीम, जिन्हें ‘बॉबी' के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में कोलकाता नगर निगम के मेयर हैं। वह वर्ष 2011 से 2026 तक तृणमूल सरकार के तीनों कार्यकाल में नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं.

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के काफिले में बड़ी कटौती! विपक्ष को लगी मिर्ची? | Mic On Hai