दिल्ली में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश, लोगों को गर्मी से राहत, उड़ानों पर भी असर

दिल्ली में लगातार बारिश और गरज‑चमक के चलते फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं. इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जबकि खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिली
  • राजधानी के कई इलाकों में दोपहर से शाम तक बारिश रिकॉर्ड की गई जिसमें जनकपुरी में सबसे अधिक चार मिमी वर्षा हुई
  • पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई और हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में मंगलवार के दिन मौसम मेहरबान दिखा और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. नतीजतन रुक‑रुक कर हल्की बारिश होती रही. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के इस उतार‑चढ़ाव ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर उमस और तापमान ने परेशानी भी बढ़ाई. आईएमडी ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी. मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक‑रुक कर बहुत हल्की से हल्की बारिश होती रहेगी, हुआ भी वैसा ही. 

ये भी पढ़ें ; बारिश होगी लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अप्रैल से जून तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बता दिया

दिल्ली के अलग‑अलग इलाकों में दर्ज हुई बारिश

दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच राजधानी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग में 2.1 मिमी, पालम में 2.6 मिमी, लोधी रोड में 2.8 मिमी, रिज में 2.4 मिमी और आयानगर में 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा जनकपुरी में सबसे अधिक चार मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूसा और मयूर विहार में दो‑दो मिमी तथा पीतमपुरा में 1.5 मिमी बारिश हुई.

Advertisement

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई. हरियाणा, पंजाब और जम्मू‑कश्मीर के विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रही. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और बारिश के एक और दौर की संभावना बनी हुई है.

तापमान सामान्य से ऊपर, रातें रहीं थोड़ी ठंडी

बारिश के बावजूद दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. सफदरजंग में 33.7 डिग्री सेल्सियस, पालम और लोधी रोड में 33.2 डिग्री, रिज में 33.9 डिग्री और आयानगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली अंतर देखने को मिला, जिसमें सफदरजंग में 19.4, पालम में 19.6, लोधी रोड में 18.0, रिज में 18.4 और आयानगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें ; दिल्ली में बारिश भी नहीं बिगाड़ पाई प्रदूषण का खेल, 3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मार्च का महीना

खराब मौसम का हवाई यात्रा पर असर

दिल्ली में जारी खराब मौसम के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. बारिश और गरज‑चमक के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी देखने को मिल रही है. इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें और सड़क पर संभावित जाम को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चलें. मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन उड़ानों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया है, जिनमें फ्लाइट नंबर 6E 2126, 6E 2232 और 6E 733 शामिल हैं. एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात सामान्य होते ही उड़ानों को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

एक्यूआई रहा औसत', लेकिन मार्च रहा सबसे प्रदूषित

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक भी हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में बनी रहने की संभावना है. इस बीच, मार्च 2026 दिल्ली के लिए पिछले चार वर्षों में सबसे प्रदूषित महीनों में से एक रहा.

मार्च 2026: गर्म, नम और ज्यादा बारिश वाला महीना

मार्च 2026 दिल्ली में पिछले चार सालों में सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां औसत एक्यूआई 181 दर्ज किया गया. यह महीना हाल के वर्षों के सबसे गर्म महीनों में भी शामिल रहा, क्योंकि औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. साथ ही यह पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश वाला मार्च भी रहा, जिसमें 19.82 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Advertisement

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान पर Nuclear Attack करेंगे Trump? | Bharat Ki Baat Batata Hoon