फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों की यूनियन ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण किराये बढ़ाने की मांग की है
- ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का पत्र भेजा है
- चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण परिवारों की आजीविका में कठिनाई बताई है
दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालकों की यूनियन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर टैक्सी और ऑटो के किराये में वृद्धि की मांग को लेकर 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की योजना बना रही हैं. ‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं.
चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा, ‘‘सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चालक अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए, दिल्ली के अन्य संगठनों के समन्वय से चालक शक्ति यूनियन ने 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम का आह्वान किया है और इन दिनों वाहन न चलाने की अपील की है.''
Featured Video Of The Day
दिल्ली में TMC सांसदों की बड़ी बगावत, 20 सांसद बनाएंगे अलग गुट | Mamata Banerjee