राजनांदगांव में 150 परिवारों की बल्ले-बल्ले, प्रॉपर्टी कार्ड मिला, 654 गांवों के लोगों को मिलेगी जमीन

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के 150 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड बांटे. जिले के 654 गांवों के ग्रामीणों को यह कार्ड दिए जाने हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजनांदगांव के 5 गांवों के 150 हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिए.

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के स्पीकर निवास पर स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राजनांदगांव विकासखंड के 5 गांवों ईरा, मनकी, आरला, बांकल और कुसमी के 150 हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड (स्वामित्व पट्टा) प्रदान किए गए. जिले के 654 गांवों के लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जाने हैं. कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस और स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Rajnandgaon news: राजनांदगांव के 654 गांवों के ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाने हैं.

'स्वामित्व कार्ड कागज का टुकड़ा नहीं, आत्मसम्मान की चाबी है'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वामित्व कार्ड केवल कागज का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता की चाबी है. उन्होंने कहा कि वर्षों से ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था. इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को 'स्वामित्व योजना' की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से अब हर ग्रामीण परिवार को उसकी आवासीय भूमि का प्रमाणित रिकॉर्ड दिया जा रहा है.

ड्रोन सर्वे और डिजिटल मैपिंग से तैयार हो रहा रिकॉर्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अत्याधुनिक ड्रोन सर्वे और डिजिटल मैपिंग के जरिए गांवों की आबादी भूमि का सटीक सर्वेक्षण किया गया है. अब हर मकान और जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है. जिले के कई गांवों में सर्वे और अंतिम प्रकाशन पूरा हो चुका है, और बाकी गांवों में भी शिविर लगाकर कार्ड बांटे जाएंगे.

Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एम्बुलेंस की सौगात दी.

धमतरी के 55 गांवों का बिजली बिल आएगा ₹0! ठेनही के 71 परिवारों को मुफ्त मिलेगा कनेक्शन

राजनांदगांव में प्रॉपर्टी कार्ड का काम तेजी से जारी 

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि राजनांदगांव जिले के 654 गांवों में प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जाने हैं. 186 गांवों के लिए अंतिम प्रकाशन पूरा हो चुका है. इससे पहले 24 गांवों के 1,283 हितग्राहियों को कार्ड बांटे जा चुके हैं. 20 जुलाई को 5 गांवों के 150 हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए हैं.

बिलासपुर में ₹17 करोड़ के घोटाले में बड़ा एक्शन, महिला डॉक्टर के बाद SDM और तहसील दफ्तर के 3 बाबू गिरफ्तार

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हटाया गया

Topics mentioned in this article
Cg News
Chhattisgarh News
Swamitva Yojana For New Property
Swamitva Yojana
Property Cards