16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

CG Rape News: छत्तीसगढ़ में एक शादीशुदा महिला ने नाबालिग को इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए. इससे पीड़ित मानसिक तनाव में आ गया. दो दिन बाद उसने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार लिया है. महिला और पीड़ित इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे को जानते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Married Woman Rape Minor: पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा.

Married Woman Rape Minor: छत्तीसगढ़ के करीबधाम जिले में 25 साल की शादीशुदा महिला ने 16 बर्ष के नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग आरोपी महिला का इंस्टा फ्रेंड था. आरोपी महिला ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद पीड़िता नाबलिग ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

जानकारी के अनुसार, यह घटना कबीरधाम जिले के कोतवाली  थाना इलाके की है. पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि ख्याति विश्वकर्मा (25) से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी, इसके बाद वे मिलने भी लगी. 

इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध 

पीड़ित के अनुसार, 1 अप्रैल  2026 को ख्याति विश्वकर्मा ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया. जहां पहुंचने के बाद महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव (इमोशनल ब्लैकमेल) बनाकर और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने उसे डरा-धमकाकर इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात की. इससे नाबालिग मानसिक दबाव में आ गया. 

Photo Credit: पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा.

दो दिन बाद पीड़ित ने दर्ज कराया केस 

मानिसक दबाव में आने के कारण पीड़ित नाबालिग महिला के खिलाफ केस दर्ज नहीं करा सका. लेकिन, दो दिन बाद वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और पुलिस को उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल महिला के खिलाफ  पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

महिला ने की थी लव मैरिज 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा (25) ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी. शादी से पहले ही वह नाबालिग लड़के से बात करती थी. एक अप्रैल को महिला ने नाबालिग को होटल बुलाया और उसके साथ संबंध बनाएं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.  

अवैध संबंध का पता चला तो पति को मार डाला, पत्नी ने कॉल कर प्रेमी से कहा- 'वो निकल गया', फिर खेला मौत का खेल

Advertisement

(करीबधाम से सतीश पात्रा की रिपोर्ट) 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India