उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में हाईस्कूल यानी 10वीं में प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. इंटरमीडिएट यानी 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी 500 में 488 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे.
प्रियांशी पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के एक विद्यालय की छात्रा है जबकि खोलिया अल्मोड़ा के रानीधाम के और कंचन हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा के एक विद्यालय की छात्रा है.हाईस्कूल में 85.59 प्रतिशत लड़के और 92.54 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं . इंटरमीडिएट में 78.97 प्रतिशत लड़के और 85.96 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग शहर में रह रही प्रियांशी ने बताया कि स्कूल से आने के बाद वह हर रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी. उसके पिता एक व्यवसायी तथा मां एक विद्यालय में शिक्षिका हैं .
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है .सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में धामी ने उम्मीद जताई कि छात्र आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे .
मुख्यमंत्री ने परीक्षा में असफल रहे गए विद्यार्थियों से निराश न होने को कहा तथा उनके अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों पर दवाब बनाने के बजाय उनका साथ दें.
उन्होंने कहा, ‘‘यह जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है. आप सभी पूर्ण मनोयोग से और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं