UPSC Result 2019 Topper: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया है. यूपीएससी 2019 की परीक्षा में हरियाणा के रहने वाले प्रदीप सिंह ने टॉप किया है. उनके पिता गांव के पूर्व सरपंच हैं. बता दें कि प्रदीप पहले से ही आईआरएस (IRS) अधिकारी के तौर पर काम कर रहे हैं और उनका सपना आईएएस (IAS) बनने का था. इसलिए वो फिर से यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में शामिल हुए. यूपीएससी 2019 की परीक्षा में दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई है. इसी के साथ प्रतिभा वर्मा महिला उम्मीदवारों में यूपीएससी 2019 की टॉपर बन गई हैं.
यूपीएससी 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जारी किया गया है. हालांकि, उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह को उनकी कामयाबी पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, "हरियाणा के साधारण परिवार के बेटे प्रदीप सिंह ने #UPSC की सिविल सेवा परीक्षा टॉप करके न सिर्फ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है बल्कि ये साबित कर दिया है कि हरियाणा के युवा बहादुरी, प्रतिभा और मेहनत में सदैव सबसे आगे रहे हैं."
हरियाणा के साधारण परिवार के बेटे प्रदीप सिंह ने #UPSC की सिविल सेवा परीक्षा टॉप करके न सिर्फ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है बल्कि ये साबित कर दिया है कि हरियाणा के युवा बहादुरी, प्रतिभा और मेहनत में सदैव सबसे आगे रहे हैं।
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 4, 2020
Congratulations Pradeep.
गौरवशाली। pic.twitter.com/qq8IcBP9kp
यूपीएससी 2019 की नियुक्ति के लिए कुल 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिसमें 304 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार हैं. 78 ईडब्ल्यूएस (EWS) के उम्मीदवार, 251 ओबीसी (OBC) के उम्मीदवार, एससी (SC) के 129 उम्मीदवार और एसटी (ST) के 67 उम्मीदवार हैं. इस तरह कुलमिलाकर 829 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं