विज्ञापन

पिछले पांच साल में किस-किस तारीख को जारी हुआ UPSC रिजल्ट? खत्म होने वाला है इंतजार!

UPSC Civil Services Prelims 2026 का रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद है. पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड के अनुसार आयोग परीक्षा के 15 से 19 दिनों के भीतर परिणाम जारी करता रहा है.

पिछले पांच साल में किस-किस तारीख को जारी हुआ UPSC रिजल्ट? खत्म होने वाला है इंतजार!
UPSC प्रीलिम्स के रिजल्ट का इंतजार

UPSC (Prelims) 2026 Result: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को देशभर के अलग अलग शहरों में हुई थी. इस साल करीब 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा खत्म होने के बाद अब अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा इंतजार रिजल्ट का है. हालांकि संघ लोक सेवा आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन पिछले सालों की रिजल्ट डिक्लेयर होने की डेट बताती हैं कि आयोग आमतौर पर परीक्षा के दो से तीन सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है. ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षा का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है. इस एग्जाम के जरिए इस साल कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाना है.

पिछले 5 साल का ट्रेंड क्या कहता है?

अगर पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो UPSC ने लगातार कम समय में प्रिलिम्स के नतीजे घोषित किए हैं. वर्ष 2025 में परीक्षा 25 मई को हुई थी और रिजल्ट 11 जून को जारी किया गया था. यानी केवल 17 दिनों में. इसी तरह 2024 में 16 जून को हुई परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई को आया था. जिसमें 15 दिन का समय लगा था.

साल 2023 में भी आयोग ने 28 मई को परीक्षा की थी और 12 जून को रिजल्ट घोषित कर दिया था. उस साल भी उम्मीदवारों को सिर्फ 15 दिन इंतजार करना पड़ा था. 2022 में 5 जून को हुई परीक्षा का परिणाम 22 जून को आया था. यानी 17 दिनों बाद. पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा इंतजार 2021 में करना पड़ा था. जब 10 अक्टूबर को हुई परीक्षा का रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था. उस समय रिजल्ट आने में 19 दिन लगे थे.

इस साल कब तक आ सकता है रिजल्ट?

इन आंकड़ों को देखें तो साफ है कि आयोग आमतौर पर प्रिलिम्स के 15 से 19 दिनों के अंदर रिजल्ट डिक्लेयर करता है. चूंकि इस साल परीक्षा 24 मई को हुई थी. इसलिए संभावना है कि रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है. हालांकि तारीख की पुष्टि केवल यूपीएससी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.

रिजल्ट कहां देखें?

UPSC Prelims 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध होगा. इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे. जिन्हें सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए चुना जाएगा.

इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा 12वीं के बाद इन प्रोफेशन की भी खूब डिमांड, शानदार करियर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com