UP B.Ed. JEE 2020: लखनऊ यूनिवर्सिटी B.Ed कोर्स (UP B.Ed. JEE) के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 9 अगस्त को आयोजित करेगी. इस साल कुल 4,31,904 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे. यूपी बी.एड. (B.Ed) में एडमिशन के लिए इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) आयोजित करेगी. पिछले साल इस एग्जाम को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU), बरेली ने आयोजित किया था. ये एग्जाम हर साल B.Ed में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. उत्तर प्रदेश में 16 विश्वविद्यालयों में ये कोर्स कराया जाता है. स्टेट एग्जाम कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अमिता बाजपेयी ने कहा, "परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्य के 73 जिलों में 19 नोडल केंद्र बनाए गए हैं."
ऐसा होगा एग्जाम
UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम ऑब्जेक्टिव होगा. इस एग्जाम में 2 पेपर होंगे. पहले पेपर में 2 भाग होंगे. एक जनरल नॉलेज और दूसरा हिंदी भाषा. हर सेक्शन में 50 सवाल होंगे. दूसरे पेपर में भी 2 भाग होंगे. पहला जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड. इस पेपर में भी प्रत्येक भाग में 50 सवाल होंगे. इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सबसे पहले ये एग्जाम अप्रैल में आयोजित होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए इस एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था. अब ये एग्जाम 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इस साल UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं