कल्पित वीरवाल अपने माता-पिता के साथ
जेईई मेन 2017 में राजस्थान के कल्पित वीरवाल ने टॉप किया है. उदयपुर के कल्पित वीरवल ने 360 में से 360 नंबर हासिल किए. जेईई के एग्जाम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी विद्यार्थी ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 नंबर हासिल किए हैं. फुल मार्क्स पाने वाले कल्पित सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इससे पहले कल्पित इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड और नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम में भी टॉप कर चुके हैं.
कल्पित के पिता सरकारी अस्पताल में कंपाउन्डर हैं और मां सरकारी स्कूल में टीचर
कल्पित ने उदयपुर से फोन पर न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं परीक्षा में सफल होने को लेकर आश्वस्त था लेकिन कभी भी परफेक्ट 100 फीसदी अंक पाने की उम्मीद नहीं की थी. उचित योजना और प्रति दिन पांच घंटे के समर्पित अध्ययन ने मेरी काफी मदद की.’’ कल्पित के पिता पुष्कर लाल वीरवाल उदयपुर के महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल में कंपाउन्डर हैं और उनकी मां पुष्पा वीरवाल एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. उसके बड़े भाई एम्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं.

कल्पित ने JEE Main में पहला स्थान प्राप्त किया.
ये हैं सेकेंड और थर्ड टॉपर
परीक्षा में दूसरा और तीसरा रैंक वासु जैन और अनन्ये अग्रवाल ने हासिल किया. दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं.
लड़कियों में कौन रहा टॉपर
लड़कियों में शीर्ष रैंक वृंदा नंदकुमार राठी का रहा है. उन्होंने 321 अंक प्राप्त किए हैं. उनका ओवर ऑल रैंक 71 वां है.
लड़कों ने शीर्ष हजार रैंक हासिल करने के मामले में लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है. शीर्ष 1000 की सूची में 932 लड़के हैं. इसी तरह, शीर्ष 5000 रैंक धारकों में 4534 लड़के हैं.
लड़कियों में दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: पूर्वा गर्ग (स्कोर - 319), ओवरऑल रैंक (96), और नारायणा जीवना रेड्डी (स्कोर 318), ओवर ऑल रैंक (102) का रहा.
विभिन्न केटेगरी की विस्तृत कट-ऑफ इस प्रकार है -
सामान्य - 81
ओबीसी नॉन-क्रिमी लेयर - 49
एससी- 32
एसटी - 27
इस साल जेईई एडवांस क्वालीफाई की कटऑफ गिरी है. पिछले साल 100 नंबर पर जनरल कैटेगिरी के छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था. इस साल यह कट ऑफ 81 पर आ गया है.
करीब 2.2 लाख उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2017 के लिए क्वालिफाइ किया है. जेईई एडवांस परीक्षा 21 मई को होगी. कल से जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.
देश भर के एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके अलावा देश के बहुत से निजी संस्थान भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं. इसके अलावा देश की तमाम आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है. जेईई मेन में आपका प्रदर्शन ही जेईई एडवांस में आपको एंट्री दिलाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
JEE Main, JEE Main Result, JEE Main 2017 Result, JEE Main Topper, JEE Main 2017 Topper, Kalpit Veerwal, JEE Main Topper Kalpit Veerwal