गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुने गए तीन भारतीय

गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुने गए तीन भारतीय

तमाम प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कॉलरशिप्स में से एक है गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप

लंदन:

पूरे विश्व से प्रतिष्ठित गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुने गए अकादमिक रूप से असाधारण एवं सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध 55 व्यक्तियों में तीन भारतीय शामिल हैं।

इस स्कॉलरशिप के लिए चुने गए भारतीयों में सागनिक दत्ता, संपूर्ण चक्रवर्ती और मालविका नायर शामिल हैं।

ये 55 छात्र 30 देशों के 68 विश्वविद्यालयों से हैं। ये 39 विश्वविद्यालय विभागों में अध्ययन करेंगे और 24 कालेजों के सदस्य होंगे। इनमें महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक है। इसमें महिलाओं की संख्या 36 जबकि पुरूषों की संख्या 19 है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दत्ता ने भारत में एक पत्रकार के तौर पर छह वर्षों तक कार्य किया है। वह अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और राजनीति में पीएचडी करेंगे। चक्रवर्ती फार्माकोलॉजी में पीएचडी करेंगे। मैटेरियल साइंस और मेटार्लजी में स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर करने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाली नायर मैटरियल साइंस में पीएचडी करेगी।