विज्ञापन

स्टैनफोर्ड से ड्रॉपआउट, फिर AI की दुनिया में मचा दिया तहलका; OpenAI के सैम ऑल्टमैन की सक्सेस स्टोरी

OpenAI CEO Success Story: भारत में हो रहे एआई इंपैक्ट समिट की दुनियाभर में चर्चा है. इस समिट में स्टार्टअप्स फाउंडर्स, दिग्गज कंपनियों के CEOs और टेक दिग्गज शामिल हुए हैं. इस बीच एआई के सबसे बड़े दिग्गज की चर्चा हो रही है. पढ़िए उनकी सक्सेस स्टोरी.

स्टैनफोर्ड से ड्रॉपआउट, फिर AI की दुनिया में मचा दिया तहलका; OpenAI के सैम ऑल्टमैन की सक्सेस स्टोरी
OpenAI CEO Success Story

OpenAI CEO Success Story: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 चल रहा है, जहां दुनियाभर के टेक दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस समिट में एआई के फ्यूचर और इंपैक्ट पर बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे जॉब के लिए खतरा, तो कुछ इसे सबकुछ आसान बनाने वाला टूल मान रहे हैं. उनका मानना है कि एआई ही फ्यूचर है और आने वाले समय में इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ने वाली है. इतना ही नहीं यह डेली लाइफ को भी काफी आसान बनाने वाला है. इस चर्चा के बीच आइए जानते हैं एआई की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज की सक्सेस स्टोरी...

एआई के सबसे बड़े दिग्गज

जब-जब एआई के सबसे बड़े दिग्गजों का नाम आता है, तो रेस में सबसे पहले नंबर पर सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) आते हैं. वही शख्स जिन्होंने दुनिया को OpenAI और ChatGPT जैसा टूल दिया, जिनका इस्तेमाल आज करोड़ों लोग कर रहे हैं. हालांकि, सैम ऑल्टमैन की लाइफ जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है और आज उनकी गिनती एलन मस्क जैसे दिग्गजों में होती है.

बचपन से ही टेक का शौक

सैम का जन्म अमेरिका के सेंट लुइस शहर में हुआ. सिर्फ 8 साल की उम्र में उन्होंने कंप्यूटर खोलना और कोडिंग सीखना शुरू कर दिया था. आगे चलकर उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की, लेकिन डिग्री पूरी नहीं की, क्योंकि उनके दिमाग में अपना स्टार्टअप शुरू करने का आइडिया आ चुका था.

सैम ऑल्टमैन का पहला स्टार्टअप

सैम ने सबसे पहले 'Loopt' नाम का एक ऐप शुरू किया. कंपनी बहुत बड़ी तो नहीं बनी, लेकिन इससे उन्हें समझ आया कि स्टार्टअप कैसे खड़ा किया जाता है. इसके बाद वे दुनिया के मशहूर स्टार्टअप प्लेटफॉर्म 'Y Combinator' से जुड़े और कुछ ही सालों में उसके प्रेसिडेंट बन गए. यहां से उन्होंने सैकड़ों नए स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाया.

OpenAI की शुरुआत कब हुई

2015 में सैम ने कुछ बड़े नामों के साथ मिलकर OpenAI शुरू की. उनका मकसद AI इंसानों के लिए काम करने वाला बनाना था. 2019 में माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में बड़ा निवेश किया और फिर 30 नवंबर 2022 को ChatGPT लॉन्च हुआ, जिसने इंटरनेट की दुनिया बदल दी. इसके 5 दिन में 10 लाख यूजर्स हो गए. 2026 तक 30 करोड़ से ज्यादा वीकली यूजर्स हैं. लोगों ने इसे AI का नया दौर बताया.

सैम ऑल्टमैन की लाइफ का सबसे मुश्किल दौर

2023 में OpenAI के बोर्ड ने सैम को अचानक CEO पद से हटा दिया. इस खबर ने पूरी टेक दुनिया को हिला दिया. लेकिन कर्मचारियों और निवेशकों के सपोर्ट से सैम कुछ ही दिनों में वापस CEO बनकर लौटे. दिलचस्प बात ये है कि सैम के पास OpenAI के शेयर नहीं हैं. उनकी दौलत उनके निवेश से आई है. Stripe, Reddit और दूसरी टेक कंपनियां में उनका अच्छा-खासा निवेश है. 

सैम ऑल्टमैन की पर्सनल लाइफ

जनवरी 2024 में सैम ने अपने पार्टनर इंजीनियर ओलिवर मुल्हेरिन (Oliver Mulherin) से शादी की, जिन्हें ओली कहकर बुलाते हैं. फरवरी 2025 में उनके बेटे का जन्म हुआ. उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. अरबपति बनने के बाद भी सैम ने अपनी ज्यादातर संपत्ति दान करने का वादा किया है. 

AI को लेकर सैम ऑल्टमैन क्या कहते हैं

सैम कहते हैं, 'मैं टेक्नोलॉजी से प्यार करता हूं. पैसा सिर्फ एक साइड इफेक्ट है.' आज गूगल, मेटा और दूसरी कंपनियां AI की रेस में आगे बढ़ रही हैं. कॉम्पटिशन काफी ज्यादा है, लेकिन सैम का मानना है कि AI आने वाले समय में काम करने का तरीका पूरी तरह बदल देगा. उनका कहना है कि AI इंसान के साथ मिलकर काम करेगा, उसकी जगह नहीं लेगा.

दुनिया के किन देशों के स्कूल सिलेबस में पहुंच चुका है AI? देख लीजिए पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com