RSMSSB Stenographer admit card 2021: आज जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, यहां करें चेक

RSMSSB Stenographer admit card 2021: परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जानी है, और दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, सुबह का सत्र सुबह 8 से 11 बजे तक, और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

RSMSSB Stenographer admit card 2021: आज जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड,  यहां करें चेक

नई दिल्ली:

RSMSSB Stenographer admit card 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) स्टेनोग्राफर की चरण 1 भर्ती परीक्षा के लिए शुक्रवार 12 मार्च, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जानी है, और दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, सुबह का सत्र सुबह 8 से 11 बजे तक, और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाता है.

RSMSSB Stenographer admit card 2021: जानें- कैसे करना है एडमिट कार्ड चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2-‘download admit card link' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3-पंजीकरण संख्या, रोल नंबर दर्ज करें.

स्टेप 4-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप 5-अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

RSMSSB स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2021 में परीक्षा केंद्र, व्यक्तिगत विवरण और परीक्षा के लिए निर्देश जैसे विवरण होंगे. यदि RSMSSB स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2021 पर दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी है, तो उम्मीदवारों को तुरंत RSMSSB बोर्ड से संपर्क करना चाहिए.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB स्टेनोग्राफर के एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक अपडेट के लिए ऊपर उल्लिखित आधिकारिक साइट पर एक चेक रख सकते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com