RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड से 5वीं, 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी.

RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे

नई दिल्ली:

RBSE Results 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) आज, 8 जून को बीएसईआर कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा. आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 (RBSE 5th and 8th results 2022 ) सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में कहा, "कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 बुधवार, 8 जून को जारी किए जाएंगे."

ये भी पढ़ें ः RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज, इस वेबसाइट से करें चेक

RBSE 10th, 12th Results 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इसी महीने, अधिकारी ने कहा

REET 2022 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

रिजल्ट की घोषणा हो जाने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड 5 वीं, 8 वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं. बता दें कि आरबीएसई बोर्ड का रिजल्ट rajresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है.रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा

कुल 12.64 लाख छात्रों ने आरबीएसई 8वीं की परीक्षा 2022 में दी थी, जबकि इस साल राजस्थान कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 15 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आरबीएसई ने 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था.

RBSE 5th, 8th Results 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

2.होमपेज पर 'आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें.

3.सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, नाम आदि दर्ज करें.

4.आरबीएसई परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.