विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2016

खुशखबरी.... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती,बी-ग्रेड अधिकारी के लिए करें आवेदन

Also Read in
खुशखबरी.... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती,बी-ग्रेड अधिकारी के लिए करें आवेदन
अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्‍छुक हैं तो ये खबर आपके काम जरूर आ सकती है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड ‘बी’ अधिकारियों की भर्ती निकली है। कुल 182 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया है। यह भर्ती सामान्य (डीआर), आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (एफपीआरडी), सांख्यिकी और इंफॉरमेशन मैनेजमेंट डिर्पाटमेंट में निकली है। इसके लिए बैंक ने अखबार में विज्ञापन भी दिया है।

विज्ञापन के मुताबिक भर्ती से जुड़े अन्‍य विवरण जैसे- पदों पर आरक्षण, पात्रता मानंदड, चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन प्रस्‍तुत करना और अनुदेशों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो याद रहे आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मास कम्युनिकेशन में किया है मास्टर्स तो आपके लिए है यह नौकरी

पदों की संख्‍या
ग्रेड बी सामान्य (डीआर) के लिए 163 पद, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (एफपीआरडी) के लिए 11 पद और सांख्यिकी और इंफॉरमेशन मैनेजमेंट डिर्पाटमेंट में 8 पद हैं। इन पदों के लिए आपको ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट और रेजिडेंस प्रूफ की जरूरत होगी।
 
   महत्‍वपूर्ण डेट (संभावित)संभावित तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरूआतअघोषित
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्तअघोषित
फीस जमा करने की आखिरी डेट अघोषित
फेस-I एग्‍जाम डेटअघोषित
फेस-II एग्‍जाम डेट अघोषित

यह भी पढ़ें: सिर्फ पढ़ाई नहीं फिटनेस भी है जरूरी, इन 5 जॉब्स में पड़ती है सबसे ज्यादा जरूरत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, Reserve Bank Of India, Grade B Vacancies No, Ordinary (DR), Financial And Policy Research Department (FPRD), Statistics And Information Management Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com