रामास्वामी वेंकटरमण से 10 जुड़ी बातें
1. रामास्वामी वेंकटरमण (Ramaswamy Venkataraman) का जन्म 4 दिसंबर 1910 को मद्रास के तंजौर के निकट पट्टुकोट्टय में हुआ था. इनके पिता रामास्वामी अय्यर पेशे से वकील थे. जो तंजौर जिले में वकालत करते थे.
2. आर वेंकटरमण ने मद्रास के लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में वकालत में की. बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी.
3. रामास्वामी (R. Venkataraman) ने साल 1931 में जानकी देवी से विवाह किया.
4. उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई. स्वतंत्रता के बाद वकालत में उनकी श्रेष्ठता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के उत्कृष्ट वकीलों की टीम में स्थान दिया.
5. 1952 में उन्हें देश की प्रथम संसद का सदस्य चुना गया. वह 1957 तक संसद के सदस्य रहे.
6. साल 1957 में उन्हें फिर से लोकसभा के लिए चुना गया लेकिन वह इस पद पर सिर्फ कुछ दिनों तक रहे. उन्होंने मद्रास राज्य में मंत्री पद के लिए संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
7. वेंकटरमण ने साल 1953, 1955, 1956, 1958, 1959, 1960 और 1961 में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया.
8. साल 1980 में वह एक बार फिर लोकसभा के लिए चुने गए. इंदिरा गांधी की सरकार में जब उन्हें भारत का रक्षा मंत्री बनाया गया तब भारत ने मिसाइलों के क्षेत्र में उन्नत स्थिति हासिल की. अपने पद पर रहते हुए उन्होंने ही ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से भारत के मिसाइल प्रोग्राम में जुड़ने के लिए कहा.
9. अगस्त 1984 में उन्हें भारत का उप राष्ट्रपति चुना गया और 25 जुलाई 1987 को वे भारत के आठवे राष्ट्रपति चुने गए. अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 4 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया.
10. 27 जनवरी 2009 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं