विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

PSEB Exams 2017: 23 जून को कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे 12वीं कक्षा के 63 हजार छात्र

परीक्षा के परिणाम 10 दिन के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे. पहले पीएसईबी केवल विज्ञान विषय के छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराता था लेकिन अब यह 12वीं कक्षा के सभी विषयों के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी.

Also Read in
PSEB Exams 2017: 23 जून को कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे 12वीं कक्षा के 63 हजार छात्र
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 12वीं कक्षा में किसी विषय में फेल होने वाले 63 हजार छात्रों के लिए 23 जून को फिर से परीक्षा आयोजित कराएगा.

पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि पीएसईबी की 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की परीक्षा 23 जून को होगी.

मंत्री ने एक बयान में कहा कि 63,000 छात्र किसी विषय में फेल हो गए और उन्हें कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया.

उन्होंने कहा कि अगली कक्षाओं, कोर्स में दाखिला या नौकरी के लिए आवेदन करने जैसे तथ्यों पर विचार करने के बाद जल्दी फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

मंत्री ने कहा कि इस परीक्षा के परिणाम 10 दिन के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे.

चौधरी ने कहा कि पहले पीएसईबी केवल विज्ञान विषय के छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराता था लेकिन अब यह 12वीं कक्षा के सभी विषयों के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी.

13 मई को आया था 12वीं का रिजल्ट 
12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 62.36 फीसदी रहा, जो गत वर्ष की तुलना में करीब 15 फीसदी कम है. अकादमिक में आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर लुधियाना की अमिशा अरोड़ा पूरे राज्य में प्रथम रहीं हैं. अमिशा ने  450 में 443 (98.44 फीसदी) अंक  हैं. जबकि बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुरा कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की प्रभजोत 442 (98.22 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे व टैगोर सेंटनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहिरामपुर रोड गुरदासपुर की रीया 441 (98 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

(इनपुट भाषा से)

करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PSEB Results, Punjab Board Exams, Pseb Class 12 Compartment Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com