UPSC Civil Services Result 2019: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की प्रतिभा वर्मा (Pratibha Verma) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा (UPSC CSE 2019) में तीसरा स्थान हासिल किया है. इस परीक्षा में सफल महिला उम्मीदवारों की लिस्ट में वे पहले स्थान पर हैं. प्रतिभा को यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल हुई है. प्रतिभा का कहना है कि परीक्षार्थियों को ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते समय अपने ग्रेजुएशन के विषयों का ध्यान रखना चाहिए और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए.

प्रतिभा वर्मा ने NDTV से खास बातचीत करते हुए परीक्षा की तैयारी की अपनी स्ट्रैटजी छात्रों के साथ साझा की. IIT दिल्ली से B tech कर चुकीं प्रतिभा ने बताया कि CSE एक्ज़ाम की तैयारी करते समय ऑप्शनल विषयों के चुनाव में किन बातों का मुख्य तौर पर ध्यान रखना चाहिए. चूंकि प्रतिभा B Tech हैं इसलिए उन्होंने ऑप्शनल विषय के तौर पर फ़िज़िक्स का चुनाव किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब


उन्होंने बताया कि छात्रों को ऑप्शनल सब्जेक्ट का चुनाव करते समय अपने ग्रेजुएशन के सब्जेक्टों को विशेष तौर पर ध्यान में रखना चाहिए. प्रतिभा ने छात्रों को यह सुझाव भी दिया कि पढ़ने के बाद बीते साल के प्रश्न पत्रों को हल करने से एक्ज़ाम की तैयारी में काफ़ी मदद मिलती है.
प्रतिभा ने पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारियों को लेकर रिवीज़न के महत्व के बारे में भी बताया. प्रतिभा साल 2016 से सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटी हुई थीं. उन्होंने इस बार तीसरी रैंक हासिल करके सफ़लता पाई है.

सिविल सर्विसेज परीक्षा में छठी रैंक हासिल करने वालीं विशाखा यादव.
विशाखा यादव ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में छठी रैंक हासिल की. विशाखा के पिता राजकुमार यादव दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं. विशाखा की उल्लेखनीय सफलता पर द्वारका जिले के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने अपने दफ्तर में बुलाकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. एएसआई राजकुमार डीसीपी एंटो अल्फोंस के दफ्तर में कार्यरत हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं