NEET UG 2022: नीट यूजी 2022 यानी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी वहीं परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मेडिकल और डेंटल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल, 2022 से शुरू होगी. एनटीए नीट यूजी 2022 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी करेगा.
एनटीए अधिकारी ने कहा, "नीट यूजी 2022 जुलाई में आयोजित होने की संभावना है, आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी और विस्तृत अधिसूचना जल्द ही घोषित की जाएगी." नीट 2022 आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीट यूजी (NEET UG) का आयोजन एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, पशु चिकित्सा, बीएससी नर्सिंग और जीवन विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है. नीट यूजी परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है. इस साल NEET UG की ऊपरी आयु सीमा सभी उम्मीदवारों के लिए हटा दी गई है. पहले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 25 वर्ष थी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 30 वर्ष थी.
नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया को पिछले साल दो चरणों में बांटा गया था. उम्मीदवारों को पहले चरण में प्रवेश परीक्षा से पहले जानकारी का एक सेट जमा करना था और शेष जानकारी को दूसरे चरण में - परीक्षा के बाद लेकिन नीट के परिणाम से पहले जमा करना था.
जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी को मुख्य विषयों के रूप में उत्तीर्ण किया है, वे नीट यूजी के लिए पात्र होंगे. साथ ही वे छात्र जो इस साल कक्षा 12वीं या समकक्ष बोर्ड परीक्षा देंगे, वे भी नीट यूजी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें ः NEET UG 2022 Application: आवेदन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज अब डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा
NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी मॉप-अप राउंड फाइनल रिजल्ट भी जारी, चेक करने का तरीका जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं