विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

NEET 2018: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

NEET 2018: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
NEET 2018: सीबीएसई ने जारी किए एडमिट कार्ड
भारत में मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जाता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2018 को होगा. ये परीक्षा 6 मई को 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जानी है. इस परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजेगा, इस वजह से सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे.
 
बता दें कि नीट 2018 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी, 2018 से शुरू हुई थी और इस बार एनआईओएस और ओपन के छात्र भी नीट की परीक्षा दे सकते हैं. वहीं इस बार नीट की परीक्षा देते वक्त छात्रों के लिए ध्यान देने वाली बात ये भी है कि नीट आवेदन के लिए शुरू में आधार कार्ड या आधार नंबर को अनिवार्य किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे खारिज कर दिया. जिसके चलते अब नीट 2018 और अन्य ऑल इंडिया एग्जाम्स के लिए आधार जरूरी नहीं है.'

1. सबसे पहले cbseneet.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जो आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दे.
3. एक नया वेबपेज दिखाई देगा. इसमें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
4. जानकारी सबमिट करें.
5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंट करें.
 
करियर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam 2018, Neet Admit Card 2018, Neet Admit Card 2018 Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com