JEE Advanced 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर IIT में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2021 और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की घोषणा कर दी है. ये घोषणा उन्होंने 6 बजे की. जेईई एडवांस्ड 2021 की परीक्षा इस साल 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी. इस बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा IIT खड़गपुर आयोजित करेगा.
जानें- क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शिक्षा मंत्री ने तारीख के साथ एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया के बारे में जानकारी दी है. जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. शिक्षा मंत्री निशंक ने बताया कि इस साल जेईई एडवांस्ड में शामिल होने व आईआईटी (IIT) में एडमिशन पाने के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. पहले जेईई एडवांस्ड और IIT के अंडर ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग कोर्सेस में प्रवेश के लिए (IIT admission eligibility) स्टूडेंट्स के पास कक्षा 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य था. JEE एडवांस्ड की डिटेल्स आने के बाद अब छात्र NEET 2021 के बारे में भी सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री से परीक्षा के बारे में पूछ रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Announcing the eligibility criteria for admission in #IITs & the date of #JEE Advanced. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @mygovindia @PIB_India @MIB_India @DDNewslive https://t.co/Pkuc1kbTuQ
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 7, 2021
कितने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा
JEE एडवांस्ड 222 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय अपने पसंदीदा JEE एडवांस्ड 2021 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं