विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2018

IIT Kharagpur को टाइम्स टॉप 100 गोल्डन एज यूनिवर्सिटी रैकिंग में मिली जगह

आईआईटी खड़गपुर को हायर एजुकेशन गोल्डन एज यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल किया गया है.

IIT Kharagpur को टाइम्स टॉप 100 गोल्डन एज यूनिवर्सिटी रैकिंग में मिली जगह
IIT खड़गपुर
  • आईआईटी खड़गपुर को गोल्डन एज युनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल किया गया.
  • IIT खड़गपुर को उभरती हुई 50 यूनिवर्सिटियों की सूची में भी शामिल किया गया.
  • इस सूची में सैन डिएगो स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय टॉप पर है.
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर को टाइम्स की टॉप 100 हायर एजुकेशन गोल्डन एज ;यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल किया गया है. साथ ही, आईआईटी खड़गपुर का नाम उभरते हुई 50 युनिवर्सिटियों की सूची में दर्ज किया गया है. गोल्डन एज रैंकिंग में 50 साल से अधिक और 80 साल से कम समय में स्थापित सर्वाधिक उत्‍कृष्‍ट यूनिवर्सिटियों को शामिल किया जाता है. इस प्रकार टाइम्स की हायर एजुकेशन गोल्डन एज युनिवर्सिटी रैंकिंग में 1945 और 1967 के दौरान स्थापित यूनिवर्सिटियों को ही शामिल किया जाता है. 

UP NEET Counselling 2018: दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इस सूची में शामिल करने के लिए यूनिवर्सिटियों के मुख्य कार्य, मसलन शिक्षण, शोध, प्रमाणपत्र, अंतरराष्‍ट्रीय नजरिया और औद्योगिक आय के मानदंडों को देखा जाता है. इस सूची में सैन डिएगो स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय टॉप पर है जबकि आईआईटी खड़गपुर 76वीं रैंक पर है.

NEET UG Counselling 2018: आज जारी नहीं होगा सेकंड काउंसलिंग का रिजल्‍ट, अगले आदेश तक रोक

आईआईटी खड़गपुर को दुनिया की 350 से अधिक उभरती हुई यूनिवर्सिटियों में 45वीं रैंक मिली है. इस सूची में चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी टॉप पर है.

(इनपुच- आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur, Times Golden Age University Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com