इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की तारीख बढ़ा दी है. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में जो छात्र दाखिला लेने चाहते हैं वो अब 22 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जानकारी देते हुए कहा कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई है. केवल स्नातक और मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं. सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम इसमें शामिल नहीं हैं.
इच्छुक उम्मीदवारों को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. वहीं जुलाई 2021 सत्र के लिए सर्टिफिकेट/डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिए गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस तरह से करें पंजीकरण
यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के जुलाई 2021 सत्र के लिए जो छात्र पंजीकरण करना चाहते हैं, वो ignouadmission.samarth.edu.in लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लिंक पर जाकर सबसे पहले अपना पंजीकरण करें. पंजीकरण होने के बाद लॉगिन करें और फॉर्म भर दें.
याद रहे की फॉर्म भरने के बाद आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा. जो कि 200 रुपए हैं. आवेदन शुल्क केवल क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा), डेबिट कार्ड (मास्टर/वीसा/), नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से ही भरा जा सकता है. एक बार शुल्क भरने के बाद ये राशि वापस नहीं की जाएगी.
हेल्पलाइन नंबर भी किया है जारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक ईमेल आईडी और सेवा केंद्र हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जिसके जरिए उम्मीदवार दाखिले से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं.
ईमेल आईडी- ssc@ignou.ac.in
केंद्र हेल्पलाइन नंब- 011-29572513, और 29572514
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं