विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 17, 2022

ICSE 10th Result 2022 Out: कक्षा 10वीं में हरगुन कौर माथुर ने किया टॉप, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर 

ICSE 10th Result 2022 Latest Update: इस साल सीआईएससीई की ICSE 10th Result 2022 में हगुन कौर माथुर ने टॉप किया है. बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर रहा है. इस बार परीक्षा में कुल 2,31,063 छात्र शामिल हुए थे.

Read Time: 2 mins
ICSE 10th Result 2022 Out: कक्षा 10वीं में हरगुन कौर माथुर ने किया टॉप, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर 
ICSE 10th Result 2022 Out: कक्षा 10वीं में हगुन कौर माथुर ने किया टॉप
नई दिल्ली:

ICSE 10th Result 2022 Latest Update: सीआईएससीई कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज, शाम 5 बजे जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को काउंसिल की वेबसाइट  cisce.org पर जारी किया गया है. इस साल सीआईएससीई की ICSE 10th Result 2022 में हगुन कौर माथुर ने टॉप किया है. बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर रहा है. इस बार परीक्षा में कुल 2,31,063 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 1,25,678 लड़के और 1,05,385 लड़कियां थीं. बोर्ड ने इस साल 99.97 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया है. CISCE बोर्ड से कक्षा 10वीं यानी ICSE 10th की परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को होमपेज पर जाकर ICSE रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद यूनिक आईडी , इंडेक्स और कैप्चा दर्ज करना होगा. इसके साथ ही स्टूडेंट का रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जाएगा. 

ICSE 10वीं के परिणाम 2022 में, सभी शीर्ष तीन नंबर पर छात्र फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से हैं.  यशवी जैन ने 488 अंक (97.60 प्रतिशत) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, इसके बाद आर्यन गर्ग ने 487 अंकों (97.40 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. जबकि महिमा गुप्ता और जयसवीन कौर 485 अंक (97 फीसदी) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं हैं.

ICSE 10th Result 2022: विदेशी छात्रों का पास प्रतिशत
 इस साल कक्षा 10वीं में कुल 601 छात्र विदेशी स्कूलों में उपस्थित हुए, जिनमें से 598 पास और 3 छात्र फेल हुए हैं. इस बार पास प्रतिशत 99.5 प्रतिशत दर्ज किया गया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
CBSE बोर्ड ने स्किल विषयों के पाठ्यक्रम में किया संशोधन, कक्षा 9वीं, 11वीं के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 10वीं के IT सब्जेक्ट में ये बदलेगा
ICSE 10th Result 2022 Out: कक्षा 10वीं में हरगुन कौर माथुर ने किया टॉप, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर 
West Bengal HS Result 2024: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय घोषित, स्कोर चेक करें 
Next Article
West Bengal HS Result 2024: पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय घोषित, स्कोर चेक करें 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;