Republic Day 2021: स्कूल और कॉलेज के कम से कम 100 मेधावी छात्रों को मंगलवार को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिलेगा. यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है. छात्रों को परेड के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा. शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा करते हुए खुशी है कि देशभर के मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री बॉक्स से गणतंत्र दिवस 2021 परेड देखने का मौका मिलेगा. उन्हें भारत के शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक' से मिलने और बातचीत करने का भी मौका मिलेगा.''
मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इसके लिए 100 छात्रों को चुना गया है, जिसमें से 50 स्कूलों से और 50 उच्च शिक्षा संस्थानों से हैं. पिछले साल देशभर के सीबीएसई और विश्वविद्यालयों के कुल 105 टॉपरों को प्रधानमंत्री बॉक्स से 71वीं गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिला था.
अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों के कारण मोटर साइकिल सवारों की कलाबाजी राजपथ पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होगी. वहीं दर्शकों की संख्या भी कम रहेगी. अधिकारी ने कहा था कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम की वजह से 72 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में वीरता पुरस्कार विजेताओं और बहादुरी पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों की परेड भी नहीं होगी. साथ ही, इस वर्ष आयोजन में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोविड-19 संबंधी नियमों के चलते इस वर्ष, गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की संख्या कम करके मात्र 401 कर दी गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं