विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

DU Admission 2017: 22 मई से 31 मई तक स्टूडेंट्स पूछ सकेंगे अपने सवाल

काउंसलिंग सत्र कांफ्रेंस सेंटर, द्वार संख्या चार, नॉर्थ कैंपस में 31 मई तक चलेगा. यही सत्र हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा.

Also Read in
DU Admission 2017: 22 मई से 31 मई तक स्टूडेंट्स पूछ सकेंगे अपने सवाल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दस दिन का काउंसलिंग सत्र 22 मई को शुरू होगा जहां दाखिले के इच्छुक छात्र सलाह हासिल कर सकते हैं. स्टूडेंट्स वेलफेयर के डिप्टी डीन गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा, ‘‘हमने सत्र आयोजित करने के लिए दो से तीन कार्यक्रम सौंपे थे जिनमें से 22 मई को अंतिम मंजूरी मिली.’’ काउंसलिंग सत्र कांफ्रेंस सेंटर, द्वार संख्या चार, नॉर्थ कैंपस में 31 मई तक चलेगा. यही सत्र हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा.

डीयू ने नये शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी, एमफिल, स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के कार्यक्रम की भी घोषणा की.

रजिस्ट्रार ने एक बयान में कहा कि सभी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी जो खेल, पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों (ईसीए), कश्मीरी विस्थापित और अन्य श्रेणियों के छात्रों के लिए भी लागू होगा.

स्नातक पाठ्यक्रमों में योग्यता के आधार पर दाखिला 22 मई से शुरू हो जाएगा जबकि प्रवेश परीक्षा पर आधारित पाठ्यक्रमों, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला 31 मई से शुरू होगा.

करियर एंड एजुकेशन से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admission 2017, Du UG Courses, DU Counselling Session, DU Admission Queries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com