DU NCWEB 2022 PG Admission: पीजी एडमिशन की रिवाइज्ड डेट जारी, देखें पूरा शेड्यूल 

DU NCWEB 2022 PG Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट (NCWEB PG) प्रवेश 2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट-admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है.

DU NCWEB 2022 PG Admission: पीजी एडमिशन की रिवाइज्ड डेट जारी, देखें पूरा शेड्यूल 

DU NCWEB 2022 PG Admission: पीजी एडमिशन का रिवाइज्ड डेट जारी

नई दिल्ली:

DU NCWEB 2022 PG Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी ( Delhi University)ने नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट (NCWEB PG) प्रवेश 2022 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. DU NCWEB PG एडमिशन 2022 का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट-admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है. संशोधित तिथियों के अनुसार, पहली प्रवेश सूची 13 दिसंबर को घोषित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में हैं, उन्हें 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 15 दिसंबर, 2022 की रात 11:59 बजे तक आवेदन करना होगा. 

BSSC CGL 2022: बिहार सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड bssc.bihar.gov.in पर जारी, 2187 पदों पर भर्ती 

डीयू 19 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी करेगा और प्रवेश प्रक्रिया 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी. दूसरी प्रवेश सूची के लिए एडमिशन का वेरिफिकेशन और अप्रूवल 22 दिसंबर तक किया जाएगा. वहीं शुल्क का भुगतान 22 दिसंबर 2022 तक किया जा सकेगा.  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डीयू तीसरी लिस्ट की घोषणा 24 दिसंबर को करेगा और पंजीकरण प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी. तीसरी लिस्ट के लिए एडमिशन का वेरिफिकेशन और अप्रूवल 28 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा.