विज्ञापन
This Article is From May 06, 2016

OBC उम्मीदवारों को प्रवेश परिक्षा में छूट का मुद्दा शैक्षणिक परिषद के समक्ष रखेगा JNU

Also Read in
OBC उम्मीदवारों को प्रवेश परिक्षा में छूट का मुद्दा शैक्षणिक परिषद के समक्ष रखेगा JNU
नई दिल्ली: सरकार ने कहा है कि जेएनयू ने प्रवेश परीक्षा में ओबीसी छात्रों को छूट दिए जाने का मुद्दा अपनी शैक्षणिक परिषद के समक्ष रखने का निर्णय लिया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्वंभर प्रसाद निषाद के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जेएनयू ने सूचित किया है कि उसके द्वारा पहले ओबीसी (गैर.क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को द्वितीय स्तर यानी प्रवेश परीक्षा में उनके पात्रता अंकों में 10 प्रतिशत की छूट की अनुमति प्रदान की जा रही थी।

स्मृति ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के फैसलों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की दाखिला संबंधी स्थायी समिति ने ओबीसी उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अर्थात पात्रता परीक्षा अंकों में सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों की तुलना में प्रारंभिक स्तर पर 10 प्रतिशत छूट देने की सिफारिश की है। मंत्री ने कहा कि जेएनयू ने इस मामले को विचार के लिए शैक्षणिक परिषद के समक्ष रखने का निर्णय लिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU, OBC, OBC Candidates, JNU Academic Council, Concession To OBC Candidates, Jawaharlal Nehru University, ओबीसी छात्रों को छूट, ओबीसी, ओबीसी छात्र, जेएनयू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com