काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं सेमेस्टर 2 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी. जहां ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 20 मई तक जारी रहेंगी, वहीं कक्षा 12 की ISC परीक्षाएं 6 जून को समाप्त होंगी.
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा और आईएससी कक्षा 12 की परीक्षा एक घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी. हालांकि, कक्षा 10 की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से और कक्षा 12 की दोपहर 2 बजे से होंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कक्षा 10 की परीक्षाएं पहले दिन अंग्रेजी भाषा - अंग्रेजी के पेपर 1 से शुरू होंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 अप्रैल को अंग्रेजी के पेपर 2 - अंग्रेजी में साहित्य से शुरू होंगी. CISCE ने कक्षा 10 और कक्षा 12 सेमेस्टर 2 टाइम टेबल जारी करते हुए यह भी कहा है कि टाइम टेबल पर बताए गए समय के अलावा प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
CISCE ने साथ ही कहा, "विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल तैयार किया गया है."
CISCE जो इस शैक्षणिक सत्र के लिए दो-टर्म की परीक्षा आयोजित कर रहा है, पहले ही 7 फरवरी को ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 के सेमेस्टर 1 परीक्षा के नतीजे जारी कर चुका है. हालांकि, सेमेस्टर -1 के नतीजों की हार्ड कॉपी अभी जारी नहीं की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं