विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (CGBSE Result 2019) जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट (CGBSE 10th Result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट (CGBSE 12th Result 2019) चेक कर सकते हैं. 10वीं का रिजल्ट 68.20% जबकि 12वीं का 78.43% रहा. 10वीं में निशा पटेल ने 99.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं 12वीं  में योगेंद्र वर्मा ने टॉप किया है. उन्हें 97.40 फीसदी अंक मिले हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च के बीच और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित की थी. इस बार 10वीं में 3.88 लाख स्टूडेंट्स ने और 12वीं में 2.66 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षाएं दी थी. बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था. पिछले साल कक्षा 10 में 68.6% स्टूडेंट्स पास हुए थे जबकि 12वीं 77% स्टूडेंट्स पास हुए थे. 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा था. कक्षा 10 में यज्ञेश चौहान ने 98.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था. वहीं दूसरी टॉपर मानसी मिश्रा ने 98 फीसदी और तीसरे टॉपर अनुराग दुबे ने 97.67 फीसदी अंक हासिल किए थे. वहीं, 12वीं में शिवकुमार पांडेय ने 98.40% अंकों के साथ  टॉप किया था. संध्या कौशिक 97.40% अंकों के साथ दूसरी टॉपर थीं. वहीं तीसरा स्थान शुभम गंधर्व और शुभम कुमार गुप्ता ने हासिल किया था. दोनों को 97.20% अंक हासिल हुए थे.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CGBSE) को जुलाई, 2001 में स्थापित किया गया था. बोर्ड ने पहली बार साल 2002 में परीक्षाएं आयोजित की थी. 2002 के बाद से बराबर बोर्ड सफलतापूर्वक 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करवा रहा है.
 

CGBSE 10th, 12th Class Result 2019 Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CGBSE Result 2019, CGBSE Result, CGBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com