- सीबीएसई ने गुरुवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
- परीक्षाएं सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के केंद्रों पर स्थगित की गई हैं.
- बाकी जगहों पर परीक्षाएं तय तारीख पर ही होंगी.
उत्तर पूर्वी दिल्ली (Northeast Delhi) में हो रही हिंसा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई (CBSE Board) ने गुरुवार को यहां होने वाली परीक्षाओं (CBSE Board Exams) को स्थगित कर दिया है. सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक दिल्ली सरकार के अनुरोध पर और विद्यार्थियों, स्टाफ और माता-पिता को असुविधा न हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में दिनांक 27.02.2020 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली के शेष भागों में परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित होंगी. प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की अगली तिथि शीघ्र ही अधिसूचित की जाएगी.
गुरुवार को 12वीं की अंग्रेजी इलेक्टिव और कोर विषय की परीक्षाएं होनी थी. उत्तर पूर्वी दिल्ली को छोड़कर दिल्ली के शेष भागों में परीक्षाएं तय तारीख पर ही होंगी. जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित की गई हैं, उनकी लिस्ट नीचे दिए गए पीडीएफ में देखी जा सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रही हिंसा के चलते सीबीएसई 2 बार परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है. यह तीसरी बार है जब सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में परीक्षाएं स्थगित की हैं. सीबीएसई रोज-रोज परीक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहा है. हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सीबीएसई से कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के जिन छात्रों के बोर्ड परीक्षा केंद्र हिंसा से प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हैं उन्हें अगले 10-15 दिनों के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम एक बार में बताया जाए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं