12वीं का मैथ्स का पेपर लीक होने की खबरें बेबुनियाद: CBSE

12वीं का मैथ्स का पेपर लीक होने की खबरें बेबुनियाद: CBSE

नयी दिल्ली:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का गणित का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों को ‘‘बेबुनियाद’’ बताया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक बयान में कुछ खबरों के हवाले से कहा गया है कि रांची और धनबाद में 12वीं कक्षा का गणित का प्रश्नपत्र रविवार की रात को व्हाट्सअप पर उपलब्ध था और दलाल रविवार को परीक्षा केंद्रों के पास 51 प्रश्न और उनके उत्तर बेच रहे थे ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बयान में कहा गया है, ‘‘ सीबीएसई इस बात पर जोर देना चाहेगी कि ये रिपोर्ट बेबुनियाद हैं। ऐसा कोई पर्चा लीक नहीं हुआ बल्कि केवल दो प्रश्न एक प्रश्नपत्र सेट से मेल खाते पाए गए। लेकिन यह मात्र संयोग है क्योंकि ये दोनों प्रश्न भी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में से थे ।’’