विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 10 अगस्त 2022 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in से पिन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके अपना पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आज सुबह जारी किया गया है. आईसीएआई (ICAI) ने  सीए फाउंडेशन रिजल्ट की डेट खुद जारी की है. संस्थान ने अपने नोटिस में कहा, "जून 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट बुधवार, 10 अगस्त को घोषित किए जा सकते हैं और उम्मीदवार इसे वेबसाइट- icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं." सीए फाउंडेशन रिजल्ट के घोषित होने के तुरंत बाद सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल प्रोग्राम के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

सीए फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है. 

CA Foundation Result 2022: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

1.सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in पर जाएं.

2.इसके बाद होमपेज पर 'CA Foundation result 2022' लिंक पर क्लिक करें.

3.सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

4.ऐसा करने के साथ ही सीए फाउंडेशन परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

5. अब सीए फाउंडेशन परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें. 

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 (CA Foundation exams 2022) जून सत्र के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जून से 30 जून, 2022 तक किया था. परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी. हालांकि असम में बाढ़ के कारण सिलचर परीक्षा केंद्र में कुछ परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया गया था. ये परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की गई थीं. आईसीएआई पहले ही सीए इंटरमीडिएट ( CA Intermediate) और सीए फाइनल मई 2022 (CA Final May 2022) का रिजल्ट घोषित कर चुका है.

CA Foundation Result 2022 Live: icai.nic.in पर सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 आज, क्वालिफाइंग मार्क्स, डायरेक्ट लिंक, वेबसाइट, स्कोरकार्ड डाउनलोड स्टेप 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CA Foundation Result 2022, Icai.nic.in, ICAI CA Foundation Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com