- अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है.
- अटल बिहारी वाजपेयी देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे.
- अटल बिहारी वाजपेयी कवि, पत्रकार, और प्रखर वक्ता भी थे.
अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज जयंती है. आज अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee Jayanti) के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राजनेता और ओजस्वी वक्ता थे. उनका जन्म (Atal Bihari Birthday) 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. वे पहली बार साल 1996 में 16 मई से 1 जून तक, 19 मार्च 1998 से 26 अप्रैल 1999 तक और फिर 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. भारतीय जनसंघ की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही. वे 1968 से 1973 तक जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे. आजीवन राजनीति में सक्रिय रहे अटल बिहारी (Atal Bihari) वाजपेयी लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादन भी करते रहे. वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे और इसी निष्ठा के कारण उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया था. सर्वोच्च पद पर पहुंचने तक उन्होंने अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाया. अटल बिहारी वाजपेयी की कहीं बातें (Atal Bihari Vajpayee Quotes) देश भर के लोगों को प्रेरणा देती हैं. आज हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी की कहीं उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनकों अपना कर आप अपनी जिंदगी में बेहतर बदलाव ला सकते हैं.
अटल बिहारी वाजपेयी की कहीं 10 प्रेरणादायक बातें (Atal Bihari Vajpayee Quotes In Hindi)
1. ''छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता.''
2. ''जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है, जिसे समानता के साथ देखा जाना चाहिए.''
3. ''अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है, तो भारत बिल्कुल भारत नहीं है.''
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की याद में जारी किया 100 रुपए का सिक्का, कहा- विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे साथ नहीं हैं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4. ''होने, ना होने का क्रम, इसी तरह चलता रहेगा. हम हैं, हम रहेंगे, ये भ्रम भी सदा पलता रहेगा.''
5. ''मैं हमेशा से ही वादे लेकर नहीं आया, इरादे लेकर आया हूं.''
6. ''लोकतंत्र एक ऐसी जगह है जहां दो मूर्ख मिलकर एक ताकतवक इंसान को हरा देते हैं.''
7. ''मेरे पास ना दादा की दौलत है और ना बाप की. मेरे पास मेरी मां का आशीर्वाद है.''
अटल बिहारी वाजपेयी के इरादों की उड़ान था पोखरण परीक्षण, जानिए अटल जी से जुड़ी 10 बातें
8. ''आप मित्र बदल सकते हैं पर पड़ोसी नहीं.''
9. ''क्यों मैं क्षण-क्षण में जियुं? कण-कण में बिखरे सौंदर्य को पियूं?''
10. ''गरीबी बहुआयामी है यह हमारी कमाई के अलावा, स्वास्थ्य राजनीतिक भागीदारी, और हमारी संस्कृति और सामाजिक संगठन की उन्नति पर भी असर डालती है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं