अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (Ambedkar University Delhi) की अंडरग्रेजुएट कोर्स (undergraduate courses) के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आज (5 अक्टूबर) को जारी होने वाली है. हजारों आवेदकों को इस सूची का बेसब्री से इंतजार है. यूनिवर्सिटी की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट 8 अक्टूबर को जारी की जाएगी. इसके बाद तीसरी कटऑफ लिस्ट 12 अक्तूबर को जारी की जाएगी. अंबेडकर यूनिवर्सिटी में दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित रखी गई हैं. बाकी में बाहरी छा6ों को प्रवेश मिल सकता है.
अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए अब तक 19 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं. अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने कॉलेज में पढ़ाई फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए अभिभावकों की सहमति को अनिवार्य बनाया गया है. अंबेडकर विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम समयसीमा पहले ही बढ़ा दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी के तहत पहली कटऑफ आज जारी की जानी है. यूनिवर्सिटी ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरी गाइडलाइन जारी की है. इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी फीस का 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. जबकि दूसरी कटऑफ के लिए ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तिथि 11 अक्टूबर होगी. तीसरी कटऑफ के लिए फीस भुगतान की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर रखी गई है.
को करिकुलर या स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत चुने गए अभ्यर्थियों की सूची चौथी कट ऑफ के साथ 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी. अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए रिजर्व रखी हैं. जबकि दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए अलग से कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी. पिछले साल यूनिवर्सिटी की कट ऑफ साइकोलॉजी के लिए 99 फीसदी रही थी. गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है. इस साल भी कटऑफ हाई रहने के आसार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं