यह ख़बर 25 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यस बैंक ने पहली तिमाही में 290 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

खास बातें

  • निजी क्षेत्र के यस बैंक ने चालू वित्तवर्ष की 30 जून को समाप्त तिमाही में 290.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि से 34.3 प्रतिशत अधिक है।
मुंबई:

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने चालू वित्तवर्ष की 30 जून को समाप्त तिमाही में 290.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि से 34.3 प्रतिशत अधिक है।

इससे पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने 216.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 2,174.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 1,564.8 करोड़ रुपये थी।

यस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर ने एक बयान में कहा, बेहतर शुद्ध ब्याज आय तथा गैर-ब्याज आमदनी में वृद्धि से बैंक के शुद्ध मुनाफे में 34.3 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 33.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 472.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान बैंक की गैर ब्याज आय 74.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 288 करोड़ रुपये रही।