Click to Expand & Play
ग्रेटर नोएडा:
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर−22-ए में नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। नई स्कीम में लोगों को ऑनलाइन फार्म भरने और ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा दी गई है।
यानी अब आप घर बैठे ग्रेटर नोएडा में मकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको yamunaexpresswayauthority.com पर लॉगिन करना पड़ेगा। अगर आप चाहे तो बैंकों के जरिये भी आवेदन भर सकते हैं।
प्राधिकरण सेक्टर−22-ए में 2862 फ्लैट बनाएगा, जिसमें दो श्रेणी हैं। एक 525 वर्ग फीट वाली और दूसरी 880 वर्ग फीट वाली। आवेदन के लिए एक महीने का समय दिया गया है।