यह ख़बर 25 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लोगों की जिंदगी बेहतर हुई है : बिल गेट्स

खास बातें

  • अरबपति समाजसेवी बिल गेट्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लोगों की स्थिति पहले के मुकाबले कहीं तेजी से बेहतर हुई है।
दावोस:

अरबपति समाजसेवी बिल गेट्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लोगों की स्थिति पहले के मुकाबले कहीं तेजी से बेहतर हुई है।

वह संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि विकास लक्ष्य के असर और विशेष तौर पर बाल मृत्यु दर घटाने के लक्ष्य की बात कर रहे थे।

गेट्स ने वैश्विक आर्थिक मंच की सालाना बैठक में कहा ‘हमने लोगों की जिंदगी के हालात में पहले से कहीं तेजी से सुधार किया है।’ उन्होंने कहा कि बाल मृत्यु दर घटाने में सकारात्मक पहल की है और भरोसा जताया कि इसमें और सुधार होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गेट्स ने कहा ‘1990 को आधार वर्ष मानें तो हर साल 1.2 करोड़ बच्चों की मृत्यु हुई है। 2015 तक यह 60 लाख से कम होगी।’ सहस्राब्दि लक्ष्य के बारे में सुधार के संबंध में उन्होंने कहा कि किसी अतिरिक्त लक्ष्य की जरूरत नहीं है बस इन लक्ष्यों में सुधार की जरूरत है।